भारत ने एक बार फिर टेक्नीकल वर्ल्ड में अपनी शक्ति को साबित किया है। 2024 में, भारत ने ग्लोबल Web3 डेवलपर्स का 17% योगदान किया, जो एक अभूतपूर्व 28% सालाना वृद्धि (YoY Growth) को दर्शाता है। यह वृद्धि GitHub जैसे प्लेटफॉर्म पर 4.7 मिलियन से अधिक नए डेवलपर्स के जुड़ने के साथ हुई। इस वृद्धि के कारण भारत के Web3 Developers का हिस्सा अब 8% से ज्यादा है और अनुमान है कि 2028 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा Web3 Developer Hub बन जाएगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत की Web3 Developer Growth और Global Rank
भारत, जो पहले से ही दुनिया के प्रमुख Technology Hub में शामिल है, Web3 Technology में अपनी स्थिति को मजबूत करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। Web3 Developers वो सॉफ़्टवेयर इंजीनियर होते हैं जो Blockchain Technology पर आधारित डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन और सिस्टम बनाते हैं। भारत का योगदान इस क्षेत्र में सबसे बड़ा है, जो 28% सालाना वृद्धि के साथ, दुनिया भर के डेवलपर्स के बीच सबसे अधिक विकास दर है। भारत की Web3 Developer की जनसंख्या का ग्लोबल लेवल पर प्रभाव स्पष्ट है, और आने वाले वर्षों में भारत अमेरिका को पछाड़ते हुए, 2028 तक सबसे बड़ा Web3 Developer हब बन सकता है।
हालांकि, भारत में कई डेवलपर्स Web3 स्पेस में नए हैं, लेकिन उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वृद्धि में सबसे बड़ी भूमिका है हैकथॉन जैसे प्लेटफार्मों की, जहां नए डेवलपर्स को Web3 में अपनी शुरुआत करने का अवसर मिलता है। भारत में 85% डेवलपर्स की उम्र 27 वर्ष से कम है, जो इस क्षेत्र के लिए नई ऊर्जा का संकेत है।
Web3 और क्रिप्टो स्पेस में भारत की प्रमुखता
भारत न केवल Web3 डेवलपर्स के मामले में आगे है, बल्कि Crypto Developers के मामले में भी दूसरी सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। 11.8% क्रिप्टो डेवलपर्स भारत में स्थित हैं। इसके अलावा, भारत के Web3 Gaming के क्षेत्र में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। Web3 गेमर्स ट्रेडिशनल गेमर्स से दोगुना खर्च करते हैं ($220 बनाम $120 वार्षिक)। भारत की गेमिंग इंडस्ट्री अगले पांच वर्षों में $9.2 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है, जिसमें Web3 Gaming का अहम योगदान होगा।
भारत में Web3 Startups ने 2024 में $564 मिलियन का निवेश प्राप्त किया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 109% अधिक है। इसके साथ ही कुल निवेश 3 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है।
कन्क्लूजन
भारत के लिए Web3 और क्रिप्टो स्पेस में भविष्य बेहद उज्जवल दिख रहा है। नए डेवलपर्स की भारी संख्या, निवेश की वृद्धि और गेमिंग क्षेत्र में Web3 के बढ़ते प्रभाव के साथ, भारत जल्द ही Largest Global Web3 Developer Hub बन जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि भारत सरकार Web3 के लिए मजबूत रेगुलेटरी, टैक्स और पॉलिसी फ्रेमवर्क अपनाए, ताकि व्यापार और विकास को बढ़ावा मिले। इस दिशा में सही कदम उठाने से भारत को टेक्निकल स्पेस में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।